पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित साइबर गिरोह के लिए काम करते थे। गिरोह ऑनलाइन ठगी से प्राप्त धनराशि विभिन्न बैंक खातों में मंगवाकर एटीएम के जरिए निकालता था। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामले में अन्य सदस्यों की पहचान भी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या पहचान पत्र उपलब्ध न कराएं तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
Jaunpur News : साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नकदी व फर्जी आधार कार्ड बरामद
July 16, 2026
