Trending

Jaunpur News : गो-आश्रय स्थलों में चारा, बिजली व टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Naya Savera Network

जौनपुर, 16 जुलाई। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोशालाओं की स्थिति, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी गो-आश्रय स्थलों पर पर्याप्त चारा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को हरे चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोवंशों की मृत्यु होने पर नियमानुसार उनका निस्तारण किया जाए तथा जिन गोशालाओं में 100 से कम गोवंश हैं, उन्हें निकटवर्ती गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाए। बंद पड़ी गोशालाओं में पौधरोपण कराने, सभी गो-आश्रय स्थलों पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने और जलभराव न होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने 22 जुलाई से 8 अगस्त तक चलने वाले एफएमडी टीकाकरण अभियान के तहत सभी गो-आश्रय स्थलों के गोवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!