Trending

Jaunpur News : समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र पर रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

Naya Savera Network
मडियाहूं, जौनपुर
  
मडियाहूं तहसील क्षेत्र के सरौना गांव निवासी सुषमा विश्वकर्मा व अन्य ग्रामीणों द्वारा थाना समाधान दिवस पर दिए गए प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया।

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी मडियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी बनाकर तथा बांस-बल्लियां लगाकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया। लेखपाल श्री धीरेन्द्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ते में बनी अवैध सीढ़ी को तुड़वाकर तथा बांस-बल्लियों को हटवाकर रास्ते को आवागमन के लिए मुक्त कराया।

थाना प्रभारी व राजस्व विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। ग्रामीणों ने कहा कि समाधान दिवस के माध्यम से उनकी समस्या का निस्तारण होने से शासन-प्रशासन पर भरोसा और बढ़ा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!