Trending

Jaunpur News : अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन व टेबल टेनिस में जीते 10 पदक

Naya Savera Network

5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर जिले व पुलिस विभाग का बढ़ाया मान

जौनपुर। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने खेल जगत में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुल 10 पदक अपने नाम किए। उन्होंने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर न केवल जौनपुर बल्कि पूरे पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि की जिलेभर में सराहना हो रही है। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। इस सफलता पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!