Trending

Jaunpur News : कार और मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

Technical Team

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के गौरीशंकर बाजार के पास बुधवार शाम एक कार और मैजिक वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में दोनों चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर से आलू और प्याज लादकर वाराणसी के नेवादा जा रहे मैजिक वाहन (UP62CT2425) को बाबतपुर की ओर से आ रही कार (UP65FC0361) ने टक्कर मार दी। नेवढ़िया थाना क्षेत्र स्थित गौरीशंकर बाजार के पास कार अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।

मैजिक चालक प्रेमनाथ शर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का पिछला पहिया और पत्ता टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसका एक टायर फट गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय सड़क पर कोई दोपहिया वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि दोनों वाहन चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!