Trending

Jaunpur News : जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Naya Savera Network

जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात नेवढ़िया और जलालपुर पुलिस की संयुक्त टीम की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों पुलिस पर फायरिंग करते हुए सीतमसराय की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही नेवढ़िया, जलालपुर थाना पुलिस और सीतमसराय चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान अरविन्द राजभर उर्फ मंगनू उर्फ मेवालाल राजभर निवासी जयरामपुर, थाना मड़ियाहूं के रूप में हुई। वहीं उसका साथी महेश यादव उर्फ छोटू निवासी महरेव, थाना जलालपुर, मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस तथा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे जौनपुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!