Trending

Jaunpur News : सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Naya Savera Network
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक और आक्रामक पोस्ट प्रसारित करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अराजक तत्वों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र स्थित बूढूपुर निवासी विवेकानंद उर्फ बिक्कू पुत्र राजेश तथा सारी जहांगीरपट्टी निवासी इन्द्रजीत पुत्र जय प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के निर्देशन में गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, कांस्टेबल अनुपम गुप्ता तथा आरक्षी अरविन्द कुमार शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!