Trending

Jaunpur News : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित नवोदय विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार 4 पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटघर निवासी शिव बाबू यादव शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे बाइक से किसी कार्यवश मड़ियाहूं जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार वैन को देखकर वह डिवाइडर के बीच रुक गए। इसी दौरान भदोही की ओर से मड़ियाहूं जा रहा 4 पहिया वाहन डिवाइडर से सटकर निकला और उसकी चपेट में बाइक सवार आ गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और शिव बाबू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद 4 पहिया वाहन चालक मौके की स्थिति देखकर वाहन समेत फरार हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!