Trending

Jaunpur News : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Technical Team


जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रतासी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान मरगूपुर गांव निवासी कपूर चंद्र सरोज के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है। सिंगरामऊ पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!