Trending

Jaunpur News : नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग

Technical Team


जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र लकी गौतम ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों विद्यार्थियों की मेहनत ऐसे मामलों से प्रभावित होती है और उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े होते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही पेपर लीक में शामिल व्यक्तियों, गिरोहों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

छात्रों ने भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू करने की भी मांग की, ताकि परीक्षा प्रणाली में छात्रों का विश्वास कायम रह सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!