Trending

Jaunpur News : सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टाफ की कमी से यात्री के समक्ष भारी संकट

Naya Savera Network
जौनपुर। भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्तम सीजन पर जिला मुख्यालय के प्रमुख स्टेशन सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को सुगमता सरलता में स्टेशन पर वाणिज्य कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद उनके जगह पर किसी कर्मचारी को रेल प्रशासन द्वारा नियुक्त न करने से स्टेशन पर कर्मचारियों की भारी कमी ग्रीष्मकालीन पीक सीजन में हो गई है। वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत बुकिंग कार्यालय से अप्रैल 26 में प्रशासन द्वारा कर्मचारियों का स्थानांतरण करके उनको कार्यमुक्त कर दिया गया किंतु उनके जगह पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई। इससे जौनपुर सिटी स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय में स्वीकृत स्टाफ संख्या बुकिंग 6 व पीआरएस 2 मिलाकर कुल 8 स्टाफ की जगह वर्तमान में केवल 3 स्टाफ ही कार्य कर रहे हैं। जौनपुर सिटी स्टेशन पर जिला मुख्यालय का प्रमुख स्टेशन होने के कारण यहाँ औसत 2000 यात्रियों का आवागमन के साथ 200000 रूपए की आय के साथ जिले को देश—प्रदेश को जोड़ने वाली प्रमुख गाड़ियों सटल एक्सप्रेस, बेगमपुरा, श्रमजीवी एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस के आगमन प्रस्थान पर स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ में स्टाफ की कमी से यात्रियों और आम जनमानस को कठिनाई उठानी पड़ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!