Trending

Jaunpur News : पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर की चपेट में आने से घटना

Technical Team



जौनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए। यह हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर गोनौली गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, बाइक से लौट रही छात्रा की बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे यह भीषण दुर्घटना हो गई। मृतका की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंजली यादव, पुत्री फूलचंद यादव के रूप में हुई है। अंजली अपने चाचा जगदीश यादव के साथ गाजीपुर से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही थीं।

गोनौली गांव के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अंजली यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा जगदीश यादव सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतका के चाचा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!