Trending

Jaunpur News : एनसीसी कैडेट्स को दी गयी टीबी सम्बन्धित जानकारी

Naya Savera Network
सरायख्वाजा, जौनपुर। 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला क्षय रोग अधिकारी डा. विशाल सिंह यादव के निर्देशन पर शनिवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में एनसीसी कैडेट्स को अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। इस मौके पर डा. सुशील अग्रहरि ने बताया कि आप किस तरह से यह मैसेज लोगों को प्रवाह करके जौनपुर से टीबी मुक्त कर सकते हैं। टीबी के लक्षण समेत उपचार, जांच तथा निश्चय पोर्टल पर निश्चय मित्र बनने की प्रक्रिया सोशल एवं साइकोलॉजिकल निश्चय मित्र बनने की प्रक्रिया बतायी गयी। साथ ही एनसीसी कैडेट्स से निश्चय मित्र बनने की अपील किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र निषाद, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, कर्नल एएल धर्मराज, मेजर कृष्ण पाल, सरबजीत सिंह समेत एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!