Trending

Jaunpur News : विश्व पर्यावण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' पर हुआ पौधरोपण

Naya Savera Network
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड मां के नाम' लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सांदेश दिया। सोंधी ब्लाक प्रांगण में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार के नेतृव में बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से पेड़ लगाकर मुहिम की शुरूआत की। इस अवसर पर उजागिर यादव, अन्ना हजारे, शेखर यादव, उमाशंकर प्रजापति, महेन्द्र राघव आदि मौजूद रहे।
वन विभाग शाहगंज रेंज ने पर्यावरण संतुलन के लिए रेंजर शाहगंज राकेश कुमार के नेतृत्व में
मजडीहाँ गांव में 7500 पौदों के लक्ष्य पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर वन दरोगा ईश्वरचन्द्र, अनुज यादव,गोरख प्रसाद,दुर्गेश यादव वन रक्षक शामिल रहे।
अब्बोपुर गांव में पंचायत सचिव संजय यादव के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर  विजय गौड़ मो0 फैसल, कमलाकांत मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी नाथ आदि लोग शामिल रहे।
पोरईकला गांव में पंचायत भवन प्रांगण में व पाराकमाल गांव की कब्रिस्तान में पंचायत सचिव विनोद यादव के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। पोरई खुर्द गांव में मन्दिर परिक्षेत्र में सचिव संजय यादव व ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर के नेतृत्व में मुहिम के तहत पेड़ लगाए गए।
एडीओ पंचायत दीपक यादव ने बताया कि विकास खण्ड सोंधी में 30 हज़ार पौधरोपण का पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य है जिसको लगभग पूर्ण कर लिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में एक पेड़ मां के नाम लगाये गये हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!