बरसठी, जौनपुर। किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्थानीय विकास खंड के कृषि विभाग द्वारा "विकसित कृषि संकल्प अभियान/खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत चमरहा मैं सुबह 8 से 11 बजे तक एवं मंगरा गांव में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तथा कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने का आह्वान किया।
वहीं बताया गया कि ऐसे अभियान का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाना है।
इस अवसर पर विशाल शुक्ला युवा मंडल अध्यक्ष, रतन श्रीवास्तव पूर्व मंडल महामंत्री, गजेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा वैज्ञानिक, इं. वरुण सिंह वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण, सर्वेश पाल एडीओ कृषि, डा. सुनील कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा, सुभाष पाल बीज गोदाम प्रभारी, धर्मराज वर्मा बीटीएम सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।
