Jaunpur News : विधायक डा. आरके पटेल ने किया पौधरोपण

मड़ियाहूं, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कान्हा गौशाला परिसर आदर्श नगर पंचायत मड़ियाहूं में पौधरोपण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। साथ ही कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
विधायक जी ने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हरियाली बढ़ाकर ही धरती को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी विद्यासागर भारती अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा ग्रामसभा के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस दौरान पर्यावरण जागरूकता पर चर्चा करते हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post