Jaunpur News : श्री गणपति पूजा महासमिति ने लोलारक एवं ईशान को बनाया संरक्षक

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति की बैठक शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्याम दास बैंकर के बगीचा में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां सर्वप्रथम ईशान चतुर्वेदी ने पूरे विधि—विधान से आराध्य देव भगवान गणेश जी की पूजन अर्चना कराया। ज्ञात हो कि बीते दिनों सड़क हादसे में महासमिति के मुख्य संरक्षक अवधेश चतुर्वेदी के निधन हो जाने के पश्चात उक्त पद रिक्त था। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व समीप आते देख महासमिति के संरक्षक सदस्यगण, विशिष्ट सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक निर्णय लिया कि महासमिति के संरक्षकगणों के बीच ही किसी वरिष्ठ सदस्य को ही मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा जाय जिससे आने वाले महासमिति के प्रत्येक कार्यकमों को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इसके लिये विशेष बैठक में उपस्थितजनों ने विस्तारपूर्वक अपनी राय रखी।
इस मौके पर आपसी विचार—विमर्श से वरिष्ठ पत्रकार व मौजूदा संरक्षक लोलारक दुबे को मुख्य संरक्षक बनाये जाने का प्रस्ताव आया व आम सहमति बनी। सभी के विचारों को सुनने के बाद कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मुख्य संरक्षक के पद हेतु लोलारक दुबे एवं नये संरक्षक सदस्य के रूप ईशान चतुर्वेदी के नाम की घोषणा किया गया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना पत्रकार, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, अतुल सिंह, मेंहदी रज़ा एडवोकेट, मनोज मिश्र एडवोकेट, विक्रम मौर्य, हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ0 अंजना सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्य सभासद, उर्वशी सिंह, तुलिका श्रीवास्तव, कैलाश यादव एडवोकेट, जयहिंद यादव प्रधान, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर, गौरव यादव, शकील मुमताज, ज्ञान प्रकाश पांडेय, संजय प्रजापति, आनंद अग्रहरि, अदालत यादव, रमेश सिंह, डॉ0 प्रवेश सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
आगंतुकों का स्वागत नवीन सिंह संयोजक और आभार दीपक जावा अध्यक्ष व संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया। बैठक का संचालन संजीव एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया। बैठक को सफल बनाने में पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, आशीष बोस उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, अजय यादव, पृथु गुप्ता अर्जुन पंजाबी, करन बिन्द, संतोष पांडेय, शिवम बरनवाल, मनीष पांडेय, शशिकेश साहू, सौरभ बैंकर, पंकज जांडवानी, सुनील मोदनवाल, शिशिर गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, संजय विश्वकर्मा, कमलेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, पवन मोदनवाल, सुमित जावा, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा आदि ने अपना योगदान दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post