Jaunpur News : ट्रक पर पथराव करते मनबढ़ों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा

एक नामजद एवं 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर चौराहे के पास ट्रक पर पथराव करते हुए ट्रक चालक को मनबढ़ो ने मारपीट दिया जिसमें तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के चकेसर गांव निवासी मोहम्मद सलमान ने बीते 7 जून को लाइन बाजार थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार की रात अपनी दो ट्रकों को लेकर शाहगंज से जौनपुर के तरफ आ रहा था। रात के साढ़े 11 बजे के करीब जैसे ही ट्रक चालक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर चौराहे के पास पहुंचे तभी 4 युवकों ने सामने से ईंट-पत्थर मारकर ट्रकों के शीशे तोड़ दिये।
जब उन्होंने गाड़ियों को किनारे खड़ा किया तो उक्त हमलावरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आस—पास के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद किशन सहित 3 अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم