मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक में नगर पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही जनपद में नगर पंचायत मड़ियाहूं का नाम प्रदेश मुख्यालय पर रोशन कर दिया। यही नहीं, नगर अध्यक्ष ने नगर पंचायत के लिये बेबाकी से अपना परामर्श भी मौजूद अधिकारियों के सामने रखा। बैठक में आयोग को परामर्श देकर चेयरमैन ने अधिकारियों के बीच यह साबित कर दिया कि महिला स्टाम्प रबर नहीं होती, बल्कि अपने नगर के लिए एक मजबूत स्तंभ होती है।
बता दें कि बीते 5 जून को छठां राज्य वित्त आयोग द्वारा नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक लखनऊ में हुआ जहां प्रदेश समेत वाराणसी मंडल के तमाम नगर निकायों एवं पंचायतों की जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। जौनपुर के मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल को भी बैठक में भाग लेकर नगर की समस्याओं पर परामर्श देने के लिए आमंत्रित किया गया।
बैठक में चेयरमैन रुकसाना जी ने बेबाकी से नगर की समस्याओं को रखते हुए कहा कि नगर निकाय यह बड़े शहरों का हिस्सा है लेकिन नगर पंचायत छोटे-छोटे कस्बों एवं गांवों में समाहित होते हैं। यहां का विकास क्षमता नगर निकायों की अपेक्षा अधिक है। प्रदेश में नगरीय निकायों में विकास के लिये धनराशि का 100% में 45% नगर निगमो 35% नगर पालिकाओं और 20% नगर पंचायतों को मिलता है जबकि नगर पंचायत में काफी गांव समाहित होते हैं जिसमें हमारा अनुपात नगर पालिकाओं और नगर निगमों की अपेक्षा कम है, इसलिए नगर पंचायतों का अनुपात 20 से बढ़कर 30% किया जाय। इसी तरह नगर में प्रकाश व्यवस्था हेतु शासन द्वारा राज्य वित्त से जो धनराशि भेजा जाता है, उसमें से 12.5% धनराशि सीधे काटकर नगर पंचायतों के खाते में दिया जाता है। उन्होंने आयोग को परामर्श में सुझाव दिया कि इस धनराशि को नगरी निकायों से न काटा जाय। इस विद्युत बिल का भुगतान सरकार स्वयं वहन करें। विवाह घर, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, स्कूल के लिये नगर पंचायत को सरकार जमीन स्वयं मुहैया कराये जिससे नागरिकों को सुविधा मिल सके। इससे नागरिकों में विकास की सुविधाएं अच्छी हो जायेंगी।
बता दें कि प्रदेश में मड़ियाहूं ही ऐसा नगर पंचायत है जो आयोग के बैठकों में हमेशा भाग लेकर पूरे प्रदेश के नगर पंचायत की बात रखने रखने का काम करता है। यह नगरवासियों के लिए गर्व करने की बात है। इसी के तहत चेयरमैन ने लखनऊ में ही एक पेड़ मां के नाम लगाकर मड़ियाहूं नगर पंचायत में वृक्षारोपण की शुरुआत करायी।

Post a Comment