जौनपुर। बोल बंम कांवरिया संघ की बैठक शम्भूगंज स्थित शिव मन्दिर पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जहां तमाम बंम भाई सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास पर होने वाले भव्य शोभायात्रा, कांवर यात्रा, भगवान शिव की झांकी हाथी—घोड़े के साथ निकलेगी। यह शोभायात्रा आगामी 7 अगस्त दिन शुक्रवार को नगर के हनुमान घाट पर स्थित चौरा माता मंदिर से प्रातःकाल उठकर सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुतहट्टी बाजार, अहियापुर, भंडारी रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। शिवभक्तों द्वारा सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक किया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर साहू, महासचिव विमल सिंह, सुभाष गर्ग, संजीव चौरसिया, श्रवण चौरसिया समस्त संरक्षक मण्डल, पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित रहे।
Jaunpur News : बोल बंम कांवरिया संघ की बैठक सम्पन्न
June 15, 2026
