Trending

Jaunpur News : जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया राजा सुहेलदेव विजय दिवस

Naya Savera Network
जौनपुर। गोमती नदी के तट पर स्थित हनुमान घाट पर बुधवार को राष्ट्रवीर सेना ने महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें कि 11वीं शताब्दी में विदेशी आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी द्वारा सनातन धर्मावलंबियों पर किये जा रहे अत्याचारों का अंत करके राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव ने उसका वध किया था और देश की रक्षा की थी। इसी ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हुआ जिसका शुभारम्भ अजय उपाध्याय एवं तेज प्रताप मिश्रा ने भारत माता एवं महाराजा सुहेलदेव जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।
इस दौरान सेना उपाध्यक्ष आलोक सेठ ने उपस्थित जनों से समाज में निडरतापूर्वक अन्याय एवं गलत का विरोध करने का आह्वान किया। अजय उपाध्याय ने राजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं एवं उनके शौर्य का विस्तार से वर्णन किया। पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ एवं ‘महाराजा सुहेलदेव अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर जगमेन्द्र निषाद, रोहित साहू, शिवम् जायसवाल, अमित निगम, आशीष बोस, सुरेन्द्र सोनी, लक्ष्मण वर्मा, अनिकेत मोदनवाल, दीपक सेठ, ओम प्रकाश गुप्ता, मंगल सेठ सहित तमाम लोग उपस्थितरहे जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करके भारत माता की आरती किया। अन्त में सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!