Trending

Jaunpur News : टूटी सुरक्षा जाली से ट्रांसफार्मर बने खतरा, लोगों ने की मरम्मत की मांग

Technical Team


जौनपुर के केराकत तहसील क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में जौनपुर-केराकत मार्ग किनारे लगे दो विद्युत ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। 100 केवीए और 63 केवीए क्षमता वाले इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लगी लोहे की सुरक्षा जाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के बीच स्थित ट्रांसफार्मरों के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। टूटी जाली के कारण आवारा पशु भी परिसर में पहुंच जाते हैं, जिससे विद्युत दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

धीरज सोनी, दिलीप मोदनवाल, लोकेश शुक्ला और निश्चय तिवारी समेत स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नागरिकों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा जाली तत्काल दुरुस्त कराने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!