Trending

Jaunpur News : गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को विशेष सावधानी की जरूरत

Naya Savera Network
डा. हुस्ना परवीन ने इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में दी सलाह

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र में स्थित परवीन हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हुस्ना परवीन ने बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील किया। साथ ही कहा कि गर्मी के मौसम में इन वर्गों को सबसे अधिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए सतर्कता बेहद आवश्यक है।
डॉ. हुस्ना ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आना, कमजोरी, थकान सहित अन्य जटिल समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराते रहना भी आवश्यक है।
उन्होंने धात्री माताओं को भी संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हुए कहा कि मां का स्वास्थ्य अच्छा रहने पर ही शिशु का समुचित विकास संभव है। वहीं छोटे बच्चों को धूप और लू से बचाने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक भोजन देने की बात कही। यदि गर्भवती महिला, धात्री माता या बच्चे में तेज बुखार, उल्टी, दस्त, अत्यधिक कमजोरी या अन्य कोई गंभीर लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील भी किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!