Trending

Jaunpur News : मथुरा के ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये जौनपुर की टीम रवाना

Naya Savera Network
जौनपुर। मथुरा में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये जौनपुर की टीम गुरूवार को कोटा—पटना एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गयी। 3 दिवसीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 5, 6 वं 7 जून को मथुरा में आयोजित है। टीम कोच व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू ने बताया कि जौनपुर की टीम के बच्चे हर वेट कैटेगरी में अलग-अलग तरीके से खेलेंगे। हमें आशा नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वह यूपी और अपने जौनपुर के लिये मेडल जीतेंगे। सभी खिलाड़ी तकरीबन 1 महीने से इस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप की पूर्ण रूप से तैयारी कर रहे थे। चैंपियनशिप के लिये टीम के रवानगी अवसर पर सिटी स्टेशन पर खिलाड़ियों के तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!