Trending

Jaunpur News : मलिन बस्तियों में संवाद एवं समाधान शिविरों का हुआ आयोजन

Naya Savera Network
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत विशेष जनसम्पर्क एवं जनजागरूकता अभियान 8 से 14 जून तक संचालित है। 10 जून को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक आहूत करके अभियान के तहत मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जनसमस्या समाधान शिविरों का आयोजन हुआ।
मलिन बस्तियों में खुली बैठक कर उपस्थित नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इसी के साथ सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई का कार्य तथा प्लाष्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त तालाब अभियान के तहत तालाब को प्लास्टिक मुक्त करते हुए सुन्दरीकरण का कार्य कराया गया। इस कार्य के दौरान लगभग 100 कुंतल से अधिक की मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित करते हुये इसके समुचित निस्तारण की कार्यवाही की गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!