Trending

Jaunpur News : पालिकाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कॉलोनीवासियों ने किया स्वागत

Naya Savera Network
समस्याओं के समाधान की उठायी मांग, दिया ज्ञापन

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के प्रथम आगमन पर रोडवेज परिसर के सामने स्थित कॉलोनी के वासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु एक मांग पत्र भी सौंपा। कॉलोनीवासियों की ओर से अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव ने अध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि उनके नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कॉलोनी की प्रमुख समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में निर्मित नाली जेसीबी कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कॉलोनीवासियों ने नाली की शीघ्र मरम्मत एवं नियमित सफाई कराने की मांग किया।
इसके अलावा कॉलोनी में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने से रात्रि के समय आवागमन में कठिनाई और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग किया। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
कॉलोनीवासियों ने जलापूर्ति की समस्या का उल्लेख करते हुए पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसके अतिरिक्त अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का अनुरोध किया गया।
अन्त में कॉलोनीवासियों ने आशा व्यक्त किया कि पालिकाध्यक्ष क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगी जिससे कॉलोनी का समुचित विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार हो सके। इस अवसर पर सुधीर यादव, दिलीप यादव, बृजेश जी, बजरंग जी, डा. सत्य प्रकाश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!