Trending

Jaunpur News : खुटहन पुलिस ने अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, आक्रामक पोस्ट करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network
खुटहन, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान 'ऑपरेशन वज्रपात' के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक भरे आक्रामक पोस्ट करने वाले 4 अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज करके चालान न्यायाय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में आरिफ पुत्र मो0 उमर कुरैशी निवासी पटैला, सरफराज उर्फ सबलू पुत्र रियाजुद्दीन निवासी पटैला, अमजद उर्फ गोरका पुत्र शमशेर उर्फ हाथी निवासी पटैला एवं आसिम पुत्र जुबेर निवासी पटैला थाना खुटहन हैं।
वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उ0नि0 रामजन्म प्रसाद, का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 अरविन्द मिश्रा, रि0का0 विनय यादव, रि0का0 अनिकेत शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!