Trending

Jaunpur News : जफराबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर स्थायी गेट बनाये जाने तक जारी रहेगा आमरण अनशन

Naya Savera Network
पूर्व सूचना के आधार पर बुधवार को शुरू हुआ अन्ना का अनशन
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय जंक्शन पर प्लेटफार्म नम्बर 4 पर सेकंड साइड एंट्री गेट की मांग को लेकर बुधवार को जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन शुरू हो गया। अनशन की भनक लगते ही मौके जीआरपी और आरपीएफ के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिये गये। मौके पर पहुंचे तहसीलदार महेंद्र कुमार, आरपीएफ से अनिल कुमार, जीआरपी से सुनील गौड़, हरिकेश यादव और थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश तिवारी ने अन्ना को मनाने की कोशिश किया लेकिन अन्ना रेलवे की जिम्मेदार अधिकारियों के बुलाने पर अड़े रहे।
बुधवार को समाजसेवी अन्ना जी ने जफराबाद जंक्शन केसेकंड साइट प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ टिकट बुकिंग घर, यात्री सेट, शौचालय बिजली पानी और रास्ता बनाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित सूचना पर अनशन शुरू कर दिया। दलील है कि 80 प्रतिशत रेल यात्रियों को जौनपुर शहर की तरफ जाना रहता है, क्योंकि यहां से कलेक्ट्रेट, अस्पताल विद्यालय, नजदीक है। अभी तक अस्थायी खुले बाउण्ड्रीवाल से यात्रियों का आना जाना रहता था। बीते 24 मई को स्टेशन मास्टर ने उक्त अस्थायी विकास गली को बंद कर दिया जिससे जौनपुर की तरफ आने व जाने वाले यात्री चहारदीवारी फांदकर स्टेशन परिसर में आ रहे हैं। समस्या को लेकर जज सिंह अन्ना बीते 10 जून को डीआरएम से मिले और उसी दिन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की घोषणा कर दिये।
उन्होंने बताया कि उनका यह आमरण अनशन तब तक चलेगा जब तक कि उनकी मांगों को विभाग मान नहीं लेता। तहसीलदार मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार ने कहा कि यह मामला रेलवे का है, इसलिए इसमें हम कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे सकते। समस्या को रेलवे के अधिकारियों के संज्ञान में लाया जायेगा जिससे समस्या का हाल हो सके। रेलवे के टी.आई. पंकज सिंह ने कहा कि अन्ना के आमरण अनशन की जानकारी हमारे रेलवे विभाग को नहीं है जबकि जज सिंह अन्ना का कहना है कि हमने जिलाधिकारी से लेकर डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ सहित सबको 150 लोगों का हस्ताक्षर कराया हुआ प्रार्थना पत्र दे दिया हूं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!