Trending

Jaunpur News : बेनीपुर में नेत्रहीन व्यक्ति के घर चोरी, 46 हजार नकदी समेत जेवरात ले उड़े चोर, जांच शुरू

Technical Team


जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक नेत्रहीन व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नेत्रहीन शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता अपने घर पर अकेले रहते हैं। बुधवार रात वह घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब ढाई बजे आंधी-पानी शुरू होने पर वह घर के अंदर जाने लगे, लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। ऐसे में उन्हें पूरी रात घर के बाहर बरामदे में ही गुजारनी पड़ी।

गुरुवार सुबह लगभग सात बजे उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एक पड़ोसी बच्चे ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी और कमरों व पेटियों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया था।

पीड़ित शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता के अनुसार, चोर घर से 46 हजार रुपये नकद, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी और लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी की सिकड़ी चोरी कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर पीछे लगे करकट के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुसे थे।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!