Trending

Jaunpur News : इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब पीबीसी भदोही के नाम

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के इराकियाना मोहल्ले में आयोजित इराकियाना कप शाहगंज सीजन-3 का रोमांचक फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। पीबीसी भदोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सद्भावना जौनपुर को 25 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

6-6 ओवर के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सद्भावना जौनपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए पीबीसी भदोही ने निर्धारित 6 ओवर में 46 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सद्भावना जौनपुर की टीम पीबीसी के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित ओवरों में केवल 21 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ पीबीसी भदोही ने 25 रन से मुकाबला जीतकर इराकियाना कप सीजन-3 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार रुपये तथा उपविजेता सद्भावना जौनपुर को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पीबीसी भदोही के खिलाड़ी फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक ई-बाइक भेंट की गई।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षक अभिषेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सभासद फैजान अहमद सानू ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

दर्शकों के लिए आयोजित लकी ड्रा भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें भादी मोहल्ला निवासी बदरू की पर्ची निकली, जिन्हें 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मोहम्मद रिजवान, सुलेमान अब्बास, शफीक खान, सुबहान, नैयर रिजवी और सिकन्दर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!