Trending

Jaunpur News : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गौरी शंकर धाम में विशेष पूजन, सांसद सीमा द्विवेदी ने किया जलाभिषेक

Technical Team

जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरी शंकर धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद Seema Dwivedi ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन कर देश की समृद्धि, खुशहाली तथा प्रधानमंत्री Narendra Modi की दीर्घायु की कामना की।

जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है और एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है।

सांसद ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तथा करोड़ों गरीबों को आवास, राशन, स्वास्थ्य बीमा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास, प्रेम और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज, मंडल अध्यक्ष संतोष पासी, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, सुमन द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, शिवम सिंह, चंचल सिंह, दीपक तिवारी, दिनेश मिश्रा, पप्पू मिश्रा, अंजनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!