मड़ियाहूं
स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में राजस्व संबंधी कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। हालांकि, किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
उपजिलाधिकारी ने सभी मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को संबंधित स्थलों पर जांच के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राजस्व विवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
