Jaunpur News : सबेली पड़ान के बड़े हनुमान मंदिर में भव्य सुन्दर काण्ड पाठ आयोजित


केराकत, जौनपुर। सबेली पड़ान स्थित दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर में रामायण मंडली सबेली द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुन्दर काण्ड पाठ के दौरान गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें हरी प्रसाद पांडे उर्फ हैपी, प्रेम शंकर पांडे, श्री चंद्र पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, अतुल कुमार और अवध बिहारी पांडे शामिल रहे। नाल वादक वीरज पांडे की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। कार्यक्रम के समापन पर आरती की गई और उसके बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संकटा प्रसाद पांडे, मेवालाल पांडे, अरविंद कुमार पांडे (रिंकू), सौरभ पांडे और बाबा प्रदीप कुमार पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم