Trending

Jaunpur News : अनन्या बनी प्रधानमंत्री, शाश्वत एवं श्रेया उप प्रधानमंत्री चुने गये

Technical Team
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में छात्र सांसद के प्रधानमंत्री का चुनाव मतदान प्रक्रिया द्वारा सम्पन्न हुआ। सर्वाधिक 81 मत प्राप्त करके कक्षा एकादश की छात्रा अनन्या चौबे प्रधानमंत्री पद पर चयनित हुई। इसके पहले छात्र संसद के प्रधानमंत्री का चुनाव एवं मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मतदान में प्रधानमंत्री पद के 6 प्रत्याशी अपनी दावेदारी प्रस्तुत किये जिसमें 180 सांसदों ने मतदान किया। 3 मत अवैध प्राप्त हुये। सर्वाधिक 81 मत प्राप्त कर एकादश की छात्रा अनन्या चौबे प्रधानमंत्री चयनित हुई। शाश्वत अग्रहरि और श्रेया मोदनवाल क्रमशः 32 और 31 मत प्राप्त कर उप प्रधानमंत्री चयनित हुये। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुये आग्रह किया कि 2 दिन में अपना मंत्रिमंडल गठित करें। अन्त में छात्र सांसद प्रमुख अजीत जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!