Jaunpur News : अधिवक्ता के भाई के निधन पर शोक, मड़ियाहूं तहसील में न्यायिक कार्य ठप


जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन में शुक्रवार को अधिवक्ता निलेश यादव के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद घटना के कारण अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया, जिससे तहसील के न्यायालयों में कामकाज प्रभावित रहा। बार एसोसिएशन की शोक सभा अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ता निलेश यादव के भाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। अध्यक्ष मिश्र ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा अधिवक्ता परिवार उनके साथ है। उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिवंगत के सम्मान में शुक्रवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस निर्णय के चलते मड़ियाहूं तहसील के सभी न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। राजस्व न्यायालयों में सुनवाई नहीं हो सकी और तारीख पर आए वादकारियों को अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा। शोक सभा में महामंत्री अशोक कुमार यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post