Trending

Jaunpur News : ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चला जबर्दस्त अभियान

Technical Team
जौनपुर। जनपद की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिये ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने सख्त कार्यवाही किया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चैराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों का चालान काटा गया जिन्होंने कम्पनी से मिले मानक साइलेंसर को हटाकर तेज आवाज वाले ’मॉडिफाइड साइलेंसर’ लगवा रखे थे। उन्होंने बताया कि इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज न केवल आम जनता के लिये परेशानी का सबब बनती है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ जाता है।
एआरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि सघन चेकिंग के दौरान कुल 5 ऐसे दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन सभी वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया। स्वामियों को कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। “सड़कों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और यदि कोई दोबारा नियमों को तोड़ते हुए पाया गया तो वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जायेगी। उक्त अभियान में प्रमोद कुमार यात्री/माल कर अधिकारी भी शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!