Trending

Jaunpur News : रास्ता मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित सरकारी अस्पताल के पास रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जूड़ापुर गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनके भाई राजन सिंह अपने साथी धर्मेन्द्र सिंह के साथ मोटरसाइकिल से सुलतानपुर जनपद के दसगरपारा गांव में एक मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि पट्टीनरेन्द्रपुर अस्पताल के पास पहले से मौजूद स्थानीय पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी आयुष सिंह, रामपुर दुबायल निवासी प्रियम सिंह, केकरचौर निवासी शिवम सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति से रास्ता मांगने पर विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने राजन सिंह की मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज की और चाकू से उनके सिर व चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे धर्मेन्द्र सिंह के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिजन घायल राजन सिंह को अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!