Jaunpur News : सरोखनपुर तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल


जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर तिराहे पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सरोखनपुर गांव निवासी अवनीश शुक्ला के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अवनीश शुक्ला किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी सरोखनपुर तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवनीश शुक्ला को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत पर नजर बनाए रखी है। सूचना मिलने पर बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم