Trending

Jaunpur News : मेढ़ा ग्राम पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न

Technical Team
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र की मेढ़ा ग्राम पंचायत में एडवोकेट ओमप्रकाश तिवारी उर्फ पुट्टी तिवारी के निवास स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा व्यास पंडित बालकृष्ण दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि ये जीवन को सरल, प्रेमपूर्ण और सकारात्मक बनाने का संदेश देती हैं। उन्होंने गोवर्धन लीला के माध्यम से यह भी समझाया कि प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करना हर इंसान का कर्तव्य है। उनके प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से लोग शामिल हुए। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया था। कथा के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बिजय प्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, रजनीश तिवारी, गिरीश तिवारी, नवनीत तिवारी, मयंक तिवारी, शुभम तिवारी, ऋषभ तिवारी, भगवती प्रसाद दूबे, राम अनुज दूबे, अशोक सिंह प्रधान, राकेश तिवारी, समर जीत तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्णमासी प्रजापति सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!