Jaunpur News : शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम



जौनपुर। जिले के सुजानगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। उसकी शादी 13 मई को तय थी। जानकारी के अनुसार, सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेती गांव निवासी तहसीलदार निषाद का पुत्र अरविंद निषाद 3 मई को अपने रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने जलालपुर क्षेत्र जा रहा था। वह बाइक पर अपने साथी अनिल निषाद के साथ था।



इसी दौरान जलालपुर क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और अरविंद सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब खुशियां गम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post