जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाथुपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 98 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। थानाप्रभारी श्रुष्टि जैन और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाथुपुर में प्रेम साव पर गोली चलाने वाला आरोपी अरविंद सिंह क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते शादी की हल्दी रस्म के दौरान प्रेम साव पर गोली चलाई थी। गोली प्रेम साव के जबड़े में लगी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अरविंद सिंह (पुत्र कैलाश सिंह) को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
Jaunpur News : नाथुपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी अरविंद सिंह गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق