Jaunpur News : अंक अपलोड में लापरवाही पर विश्वविद्यालय सख्त, कॉलेजों को तत्काल निर्देश



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं के अंक अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को छात्रों के अंक तुरंत जांचकर अपलोड करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेशनल, आंतरिक और प्रायोगिक अंकों को समय पर अपलोड न करने से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई बार निर्देश देने के बावजूद कुछ कॉलेजों ने अब तक अंक अपलोड नहीं किए हैं। इस लापरवाही के चलते छात्रों को समर्थ पोर्टल पर द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। विश्वविद्यालय ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी महाविद्यालय अपने-अपने पाठ्यक्रमों के छात्रों के अंक तुरंत जांचकर पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रथम सेमेस्टर के आंतरिक और वोकेशनल अंकों को छोड़कर अन्य सभी सेमेस्टर के अंक कॉलेज लॉगिन के माध्यम से देखे जा सकते हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم