Trending

Jaunpur News : पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में हुई तब्दील,जांच में जुटी पुलिस

Technical Team
भाई ने भाई को हंसिया से प्रकार कर किया घायल

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र डेढ़ूवाना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर उसके सगे भाई और भाभी ने हंसिया से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विदित हो कि डेढ़ूवाना गांव निवासी राजेश पाल पुत्र सूबेदार पाल 30 वर्ष शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर अपने बड़े भाई राजबहादुर पाल और भाभी अनीता पाल के खिलाफ तहरीर दी। राजेश पाल ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनकी भाई-भाभी से कहासुनी हो रही थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान भाई और भाभी ने लात-घूसों के साथ-साथ हंसिया से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे राजेश पाल के सिर में गंभीर चोट आई। जब उनकी बहन रज्जू पाल बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उन्हें भी मारा-पीटा गया,जिससे वह भी घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजेश पाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित राजेश पाल की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!