मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील के बेलवां ग्रामसभा निवासी कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। कनिष्क ने कराटे-डू असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (काम) द्वारा नासिक में आयोजित 'महाराष्ट्र राज्य सब-जूनियर, कैडेट व जूनियर कराटे अजिंक्यपद स्पर्धा 2026-27' में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्पर्धा में कनिष्क ने कैडेट वर्ग की 63 किग्रा कुमाते में कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब वे उत्तराखंड के देहरादून में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच यश रेवडेकर का कुशल मार्गदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत रही है। कनिष्क को उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुये आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना भी दिया।
Jaunpur News : राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कनिष्क ने जीता गोल्ड मेडल
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق