Trending

Jaunpur News : दुल्हन करती रही इंतजार, बारात नहीं पहुंची द्वार

Technical Team
 

दूल्हे का किसी अन्य युवती से था प्रेम संबंध, युवती नें ही पुलिस भेजकर दूल्हे को कराया गिरफ्तार
जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परानपुर निवासी अनुसूचित जाति की युवती नें युवक पर प्रेम संबन्ध  बनाकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की।आरोप के आधार पर पुलिस नें गुरुवार रात युवक को बारात निकलने से पूर्व हिरासत में ले लिया।आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस नें सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। उधर दुल्हन बारात का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार 

थाना क्षेत्र के चौकीपुर परानपुर निवासी अजीत प्रजापति पुत्र नन्हकू प्रजापति का विवाह माड़ियाहु थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी।गुरुवार शाम बारात जाने की तैयारिया चल रही थी दूल्हे की गाड़ी सज सवर चुकी थी बराती बराती बारात जाने की तैयारी कर रहे थे।उसी समय लाइन बाजार थाना पुलिस दूल्हे के घर धमक पड़ी। शेहरा बांधे युवक को हिरासत में लेकर थाने  ले आई।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है की युवक का उससे कई वर्षो से प्रेम संबध है। शादी का झांसा देकर युवक नें कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। युवती की तहरीर पर थाना पुलिस नें बारात जाने से पूर्व ही युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। उधर माड़ियाहु में वधू पक्ष बारात का इंतजार करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही सभी के होश उड़ गए।गुरुवार देर रात्रि लाइन बाजार थाने पर दूल्हा व आरोप लगाने वाली युवती थाने पर परिवार संग डटे रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!