Trending

Jaunpur News : जौनपुर में शिक्षामित्रों को मिला सम्मान और बढ़ा मानदेय

Technical Team

जौनपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुये मानदेय वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु समारोह हुआ जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ0 अजय सिंह, नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन0, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारीगण ने फीता काटते हुये दीप प्रज्वलित करके किया।

इस दौरान सेल्फी पॉइंट पर सभी ने सेल्फी भी ली जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सभी का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से किया। इस मौके पर लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण देखते हुये मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गयी। अतिथियों ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुये विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गयी।

इस मौके पर राज्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करना चाहिये। साथ ही आपके द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी तथा प्रमुखता से की गयी इस मांग को शासन ने स्वीकार किया। सांसद ने कहा कि आज का दिन शिक्षामित्र के लिये महत्वपूर्ण दिन है, आज का दिन आपको सम्मानित करने का दिन है, शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। डीबीटी के माध्यम से वर्तमान में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षामित्र को मानदेय बढ़ने पर शुभकामनाएं दी।

एमएलसी ने कहा कि शिक्षा मित्रों की भूमिका प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बेहद अहम है और सरकार उनके हितों के संरक्षण व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। नवागत जिलाधिकारी ने सभी शिक्षामित्रों को बधाई दिया तो मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नुपूर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण, शिक्षकगण, मीडिया प्रतिनिधि, शिक्षामित्र आदि उपस्थित रहे।

 8 शिक्षामित्रों को मिला 18 हजार का प्रतीकात्मक चेक

इस मौके पर शिक्षामित्र सत्य नारायण गौड़ प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर सिकरारा, बिहारी लाल प्राथमिक विद्यालय मिर्चा करंजाकला, राम प्रसाद यादव उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खुशहुपुर, शेषमा सिंह पीएम श्री विद्यालय डालूपुर महराजगंज, शैल प्रजापति क0वि0 ईशापुर, मंजू श्रीवास्तव पीएम श्री विद्यालय कोहड़ा, संदीप कुमार पीएस तियरी करंजाकला, राजेश कुमार तिवरान ख़ास रामनगर को प्रतीकात्मक रूप से रु0 18,000 का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही बढ़े मानदेय का वितरण करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान उपस्थित सुमन यादव शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय कुरेथू, चांदनी राय प्राथमिक विद्यालय ससौडा, मो0 अब्बास प्रा0वि0 नयनसण्ड, मीना सिंह प्राथमिक विद्यालय मैरादखान आदि ने मानदेय बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!