Trending

Jaunpur News : दरवाजे पर चढ़कर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

Technical Team



बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में एक परिवार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 62 वर्षीय राजेन्द्र सिंह अपने घर पर परिवार के साथ बैठे थे, तभी गांव के ही रवि, राजू और विपिन वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और सूचना दी।पुलिस ने मामले में संबंधित बीएनएस की धाराओं में 115(2) 351(3) प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गली में मिट्टी डालने के विवाद में मारपीट, एक घायल

बरसठी थाना क्षेत्र के मनिपुर गांव में गली में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रवि शंकर पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका और विपक्षी रमेश पटेल का सामिलात गलियारा है, जिसमें जलजमाव से बचाव के लिए उसने मिट्टी डाली थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी रमेश पटेल द्वारा गली में डाली गई मिट्टी को खोदकर निकालते हुए रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान स्थिति बिगड़ गई और मारपीट की घटना हुई, जिसमें शिकायतकर्ता के सिर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!