Trending

Jaunpur News : भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिये आगे आया बेसिक शिक्षा विभाग

Naya Savera Network
जौनपुर। भाषण गर्मी के दृष्टिगत बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से देश भर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर नगर के कम्पोजिट विद्यालय मखदूम शाह अढ़न परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की विशेष व्यवस्था की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिये पानी से भरे मिट्टी के सकोरे रखवाये तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मिलकर पेड़ों और छतों पर मिट्टी के परंडे बांध रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
डा. पटेल ने जनपद के समस्त शिक्षकों को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से बच्चों में जीव-दया, मानवीय संवेदनाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होती है। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर विन्ध्यवासिनी उपाध्याय (वरिष्ठ सहायक), डीसी अरुण मौर्या, शशिधर उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!