Jaunpur News : बीज बुवाई से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन का कार्य अवश्य कर लें

 

जौनपुर। जनपद में खरीफ अभियान 2026 हेतु कृषक बन्धुओं को जनपद में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों में लगने वाले रोग/कीट से बचाव के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बताया कि कृषक बंधु बीज बुवाई से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन का कार्य अवश्य कर लें जिसके लिए जनपद के प्रत्येक  विकास खंड में स्थित कृषि रक्षा इकाईयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर ट्राइकोडर्मा, व्युवेरिया बेसियाना एवं कार्बेन्डाजिम, कृषि रक्षा रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसा करने से फसल में लगने वाले रोगों से काफी हद तक बचाव होता है। इसके लिए जनपद के कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा कृषि रसायनों पर 50 प्रतिशत का अनुदान एवं जैविक रसायनों पर 75 प्रतिशत के अनुदान के साथ समस्त सामयिक रसायन जनपद सभी इकाइयों पर कृषि रक्षा रसायनों यथा ट्राइकोडर्मा, व्युवेरिया बेसियाना, कार्बेन्डाजिम 75 प्रतिशत अनुदान और अन्य रसायन 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post