Jaunpur News : किर्तापुर में बने ग्राम सचिवालय का विधायक जगदीश राय ने किया उद्घाटन

पूर्व मंत्री ने ग्रामवासियों के लिये की एक लाइब्रेरी देने की घोषणा
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के किर्तापुर गांव में ग्राम सचिवालय/बहुउद्देशीय पंचायत भवन बना जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान ग्रामवासियों को एक लाइब्रेरी देने की घोषणा भी किया जिस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से विधायक जी का स्वागत किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने श्री राय का माल्यार्पण करके स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने बनाये गये ग्राम सचिवालय/बहुउद्देशीय पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरायन पाण्डेय वैद्य जी एवं संचालन विक्रम यादव ने किया। इस मौके पर स्वागत भाषण ग्राम प्रधान विनोद यादव एडवोकेट किया। इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी कृष्ण मोहन यादव के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी स्वतंत्र चौरसिया, दिनेश यादव (फौजी), जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव (जनता), सन्तोष विश्वकर्मा (बी.डी.सी), प्रबन्धक टी.एन. यादव, घनश्याम यादव, रमेश नेता, शशिराज, राजेश यादव, प्रमोद यादव, कैलाश पाण्डेय, मनोज मौर्य, कृष्ण कुमार (बाबा), मुन्ना गुप्ता, सन्तोष पाल सहित काफी संख्या में पुरुष, युवा, महिलाएं आदि की उपस्थिति रही। अन्त में ग्राम प्रधान विनोद यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post